भूने चने खाने के फायदे | Bhune Chane Khane Ke Fayade
भुने चने, भारतीय रसोई में एक आम स्नैक हैं, जिन्हें सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल माना जाता है क्योंकि ये प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण भुने चने न केवल आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि वजन घटाने, हड्डियों को मजबूत करने और दिल की सेहत को बेहतर बनाने में भी मददगार हैं। आइए जानते हैं भुने चने खाने के फायदे और इन्हें अपने रोजाना के भोजन में शामिल करने के सही तरीके।
भुने चने खाने के फायदे Bhune Chane Khane Ke Fayde
1.प्रोटीन का अच्छा स्रोत
भुने चने प्रोटीन से भरपूर होने के कारण ये आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है।
- मांसपेशियों के निर्माण में सहायक: प्रोटीन मसल्स को बनाने और उनकी मरम्मत करने में मदद करती है। जो लोग रोजाना से एक्सरसाइज करते हैं, उनके लिए भुने चने प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं।
- ऊर्जा : प्रोटीन धीरे-धीरे पचता है, जिससे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है।
- शाकाहारियों के लिए आदर्श: जो लोगों मांसाहार को नहीं खाते यानी वेजेटेरियन है, उनके लिए भुने चने प्रोटीन की कमी को पूरा करने का एक सस्ता और अच्छा ऑप्शन हैं।
2.वजन घटाने में सहायक
आज के इस भाग दौड़ भरे समय में शरीर की सेहत का ख्याल रखना चुनौतीपूर्ण बनाता जा रहा है क्योंकि जिसका सीधा इशारा आज के बिगड़ते खान पान की तरफ जाता है । अगर आप भी इस अनहेल्थी खाने का शिकार हो गए है और आपका वजन ज्यादा बढ़ गया है तो आपके लिए भून चना खाना फायदेमंद हो सकता है।
- फाइबर की प्रचुरता: भुने चने में अधिक फाइबर होने के कारण ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और बार-बार खाने की लत से बचाता है।
- वजन नियंत्रण: भुने चने में कम कैलोरी और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होने के कारण ये वजन घटाने के लिए एक अच्छा स्नेक हैं।
3. पाचन तंत्र को मजबूत बनाना
भुने चने के लगातार खाने से पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है जिससे
- कब्ज से राहत: भुने हुए चनों में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर की प्रचुरता होती है, जो मल को नरम बनाकर कब्ज को दूर करता है।
- पेट की समस्याओं में सुधार: अगर किसी को लम्बे समय से अपच, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं हैं तो वह इन भुने चने को डाइट में शामिल कर सकते है।
- आंतों की अच्छी हेल्थ: फाइबर आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
4. हड्डियों को मजबूत बनाना
भुने चने में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता हैं।
- हड्डियों की मजबूती: इनमें कैल्शियम और फॉस्फोरस होने के कारण ये शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।
- हड्डियों की कमजोरी से बचाव: बुजुर्गों और महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी के जोखिम को कम करने में भुने चने मदद करते हैं।
- जोड़ों के दर्द में राहत: इनमें मौजूद मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक हैं।
5. दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा
भुने चने में कई ऐसे तत्व होते हैं जो हृदय को स्वस्थ के लिए फायदेमंद हैं।
- कोलेस्ट्रॉल को कम करना: भुने चने खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ावा देते हैं।
- रक्तचाप नियंत्रण: इनमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम रक्तचाप को कंट्रोल करते हैं, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
- दिल के दौरे का जोखिम कम: भुने चने में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हृदय को फ्री कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
भुने चने कब खाने चाहिए?
1. सुबह के नाश्ते में
भुने चने को सुबह के नाश्ते में खाना एक बेहतरीन ऑप्शन है क्योंकि यह दिनभर के लिए ऊर्जा देता है और भूख को कंट्रोल में रखता है।
2. वर्कआउट के बाद
भुने चने वर्कआउट के बाद खाए जा सकते हैं क्योंकि ये आपको तुरंत एनर्जी मिलती हैं और मांसपेशियों की रिकवरी में सहायक होते हैं।
3. शाम के स्नैक्स के रूप में
अगर आप चाय के साथ कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो भुने चने सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हैं।
4. भोजन के बीच में
भोजन के बीच में हल्की भूख लगने पर भुने चने खाना बेहतर है क्योंकि यह हेल्थी स्नैक्स का एक अच्छा ऑप्शन है।
भुने चने कितनी मात्रा में खाने चाहिए?
1. रोजाना 50-70 ग्राम भुने चने बहुत हैं।
यह मात्रा आपके शरीर की पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती है।
2. अधिक खाने से बचें, क्योंकि इससे गैस, पेट फूलना या अन्य पाचन समस्याएं हो सकती हैं।
3. एक्सरसाइज करने वाले लोग 100 ग्राम तक भुने चने खा सकते हैं, क्योंकि उनकी प्रोटीन और कैलोरी की जरूरत अधिक होती है।
भुने चने खाने का सही तरीका
1. सादा भुना चना
सर्वाधिक सरल और आसान तरीका है सादे भुने चने खाना इन्हें जिन्हें बनाने के लिए ना ज्यादा समय लगता और ही किसी प्रकार के मसाले ।
2. चटपटे भुने चने
इन चनों को तैयार करने के लिए आप भुने चने में हल्का सा नमक, चाट मसाला या नींबू का रस मिलाकर उन्हें चटपटा बनाकर खा सकते है।
3. चना सलाद
भुने चने में कटे हुए प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू और धनिया डालकर चना सलाद बना सकते है जो खाने में और ज्यादा स्स्वादिष्ट लो-कैलोरी स्नैक है।
4. दही चने
इन चनों को एक और तरीका जिसमें आप दही के साथ भुने चने मिलाकर खा सकते है
5. नट्स और भुने चने
काजू, बादाम और मूंगफली के साथ भुने चने मिलाएं जो आपको सबसे ज्यादा ऊर्जा देगा ।