Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

---Advertisement---

Tata Sumo 2025 इसी महीने होगी लॉन्च, जानिए डिजाइन और इंजन के बारे में  

Published On:
---Advertisement---

Tata Sumo 2025 इसी महीने होगी लॉन्च, जानिए डिजाइन और इंजन के बारे में  

जब भी भारत में मजबूत और दमदार गाड़ियों की बात होती है, तो Tata Sumo का नाम ज़रूर लिया जाता है। यह वही गाड़ी है जिसने 90 के दशक से लेकर 2000 के दशक तक लाखों भारतीय परिवारों और टूरिस्ट एजेंसियों का भरोसा जीता। मजबूत बॉडी, दमदार इंजन और खराब से खराब सड़कों पर भी आसानी से चलने की क्षमता ने इसे आम आदमी के लिए एसयूवी बना दिया लेकिन फिर अचानक सूमो गायब हो गई, और लोगों ने मान लिया कि इसका सफर खत्म हो गया।

लेकिन अब 2025 में टाटा सूमो की धमाकेदार वापसी की खबरें तेज़ हैं। क्या ये अफवाह है, या सच में सूमो फिर से हमारी सड़कों पर लौटेगी?

डिज़ाइन में दिखेगा जबरदस्त बदलाव – Tata Sumo 2025

नई Tata Sumo 2025, पुराने मॉडल जैसी सादी और सिंपल नहीं रहने वाली क्योंकि इस बार इसे एकदम मॉडर्न लुक दिया जा रहा है। नई सूमो में आपको बड़ा क्रोम ग्रिल, शार्प एलईडी हेडलाइट्स और नए स्टाइल का दमदार बंपर देखने को मिलेगा। टाटा की नई डिजाइन लैंग्वेज ‘इम्पैक्ट डिजाइन 2.0’ का असर इसमें साफ दिखेगा।

साइड से देखें तो इसकी ऊंचाई और ग्राउंड क्लीयरेंस साफ जाहिर करता है कि यह एक असली SUV है। चौड़े टायर और नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स इसके लुक को और प्रीमियम बनाएंगे।

इंटीरियर होगा प्रीमियम और मॉडर्न – Tata Sumo 2025

अंदर से सूमो 2025 पूरी तरह बदल जाएगी जो पुराना सादा डैशबोर्ड दिया जाता था अब इसकी जगह मिलेगा एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जिसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसी कनेक्टिविटी मिलेंगी। ड्यूल टोन इंटीरियर, लेदर सीट्स और एंबियंट लाइटिंग जैसी चीज़ें इसे न सिर्फ मजबूत, बल्कि लक्ज़री फील भी देंगी।

और खास बात – इसमें 7 और 9 सीटर दोनों वेरिएंट्स आने की उम्मीद है। मतलब बड़े परिवार वालों के लिए यह अब भी बेस्ट चॉइस बन सकती है।

इंजन होगा दमदार, पर क्या डीजल ही रहेगा – Tata Sumo 2025

पुरानी सूमो की सबसे खास बात जो लोगों पद हुआ करती थी वो इसका मजबूत डीजल इंजन। 2025 की सूमो में भी दमदार 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 140 बीएचपी की पावर और लगभग 320 एनएम का टॉर्क देगा। 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिल सकता है।

लेकिन असली सवाल यह है – क्या Tata अपनी इस आइकोनिक गाड़ी में CNG या इलेक्ट्रिक वेरिएंट लाएगी? आजकल जिस तरह EVs का क्रेज बढ़ रहा है, हो सकता है टाटा हमें Tata Sumo Electric के रूप में सरप्राइज दे दे।

सेफ्टी में कोई समझौता नहीं – Tata Sumo 2025

2025 की टाटा सूमो सिर्फ मजबूत ही नहीं, सेफ भी होगी जो 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल असिस्ट जैसी सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। खबरें हैं कि इसे ग्लोबल NCAP टेस्ट में 4 या 5 स्टार रेटिंग मिल सकती है।

लॉन्च डेट और कीमत – कब आएगी और कितने की होगी?

अब सबसे बड़ा सवाल – Tata Sumo 2025 कब लॉन्च होगी और इसकी कीमत कितनी होगी?

फिलहाल आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन खबरों के मुताबिक अप्रैल 2025 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट करीब ₹10 लाख से शुरू हो सकता है, जबकि टॉप वेरिएंट करीब ₹15 लाख तक जाएगा।

किनसे होगी टक्कर – Tata Sumo 2025

Tata Sumo 2025 की सीधी टक्कर होगी Mahindra Bolero Neo, Force Gurkha और Mahindra Thar जैसी मजबूत और पॉपुलर SUVs से। इन सबके बीच सूमो को अपने लेजेंड स्टेटस और दमदार इंजन के दम पर खुद को साबित करना होगा।

क्या लोग अब भी सूमो को पसंद करेंगे?

यह सवाल सबसे बड़ा है – क्या 2025 की युवा पीढ़ी, जिसने सूमो को कभी सड़क पर रूल करते नहीं देखा, वो इसे पसंद करेगी? पुराने ग्राहकों की भावनाएं तो सूमो के साथ जुड़ी हैं, लेकिन नई जेनरेशन टेक्नोलॉजी, फीचर्स और स्टाइल को ज्यादा तवज्जो देती है। ऐसे में टाटा को सूमो में वो सब देना होगा, जो आज की SUV लवर्स चाहते हैं – मॉडर्न लुक, स्मार्ट फीचर्स और हाई परफॉर्मेंस।

Tata Sumo 2025 सिर्फ एक गाड़ी नहीं है, यह उन यादों की वापसी है, जब सूमो शादी-ब्याह से लेकर गांव की कच्ची सड़कों तक राज करती थी। लेकिन 2025 में मुकाबला आसान नहीं है – भारतीय सड़कों पर अब हाई-टेक SUVs का राज है ऐसे में क्या सूमो अपनी पुरानी शान वापस पा सकेगी, या यह सिर्फ इतिहास बनकर रह जाएगी?

इसका जवाब तो 2025 ही देगा, लेकिन एक बात तय है – Tata Sumo 2025 के लौटने की खबर ने कार लवर्स का दिल ज़रूर जीत लिया है।

---Advertisement---

Leave a Comment