Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

---Advertisement---

छुहारा (सूखा खजूर) खाने के फायदे: क्या आपको नहीं पता इसकी तासीर के बारे मे

Published On:
---Advertisement---

छुहारा (सूखा खजूर) खाने के फायदे | Chhuhare Khane Ke Fayde 

छुहारा, जिसे आम भाषा में सूखा खजूर भी कहा जाता है, जो सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। यह न केवल ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है बल्कि कई रोगों को ठीक करने में भी सहायक होता है। इस ब्लॉग में हम छुहारे के फायदे, इसे खाने का सही समय, मात्रा, खाने की तरीके और इससे जुड़ी सावधानियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

छुहारा खाने के फायदे

छुहारे जिसे अंग्रेज़ी में Dry Dates कहा जाता है, क्योकि इस खजूर को सुखा कर तैयार किया जाता जबकि जिसका विज्ञान नाम Phoenix dactylifera हैं।

इसमें कई आवश्यक विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

ऊर्जा का स्रोत:

छुहारा प्राकृतिक शर्करा (ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज) से भरपूर होता है जो कि हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा देते है। खासतौर पर, यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दिनभर शारीरिक मेहनत करते हैं या खेलकूद में एक्टिव रहते हैं।

थकान में राहत: लंबे समय तक काम करने या व्यायाम के बाद अगर आप थकान महसूस कर रहे है तो आप छुहारे को खा सकते है जो कि आपके शरीर को तुंरत ऊर्जा देगा ।

कमजोरी में फायदेमंद: अगर आपको शरीर में कमजोरी महसूस होती है, तो आपके लिये सुबह खाली पेट छुहारा खाना अत्यधिक फायदेमंद हो सकता है क्योकि ये प्राकृतिक शर्करा (ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज) से भरपूर होता है जो आपको तुरत एक्टिव कर देंगे

पाचन तंत्र को मजबूत बनाना

छुहारे में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक है क्योकि यह आंतों की क्रिया को सामान्य बनाए रखता है और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है।

कब्ज से राहत: छुहारे में फाइबर की उच्च मात्रा होने के कारण ये आंतों में भोजन के प्रवाह को सरल बनाती है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

एसिडिटी का इलाज: छुहारे में मौजूद क्षारीय गुण पेट की एसिडिटी को कम करने में सहायक होते हैं।

पाचन एंजाइम को सक्रिय करना: छुहारे का को लगातार खाते रहने से ये आपके पाचन एंजाइमों को एक्टिव करता है और पेट के अन्य विकारों को कम करता है।

हड्डियों को मजबूत करना

छुहारे में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं।

हड्डियों की मजबूती: कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों के घनत्व को बनाए रखते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।

ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव: छुहारा हड्डियों की कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से हमारे शरीर की हड्डियों को बचाए रखता है।

बच्चों और बुजुर्गों के लिए उपयोगी: ये बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिये फायदेमंद होता है जो बच्चों की हड्डियों के विकास में और बुजुर्गों की हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

रक्तचाप नियंत्रण में मदद

छुहारे में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करता है साथ ही, इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है, जिससे कारण ये दिल के स्वास्थ्य के लिये फ़ायदेमंद होता है।

उच्च रक्तचाप को कम करना: पोटैशियम रक्त वाहिकाओं को आराम देता है जिससे हमारे शरीर का रक्त प्रवाह सुगम बनाता है।

दिल के स्वास्थ्य को सुधारना: छुहारे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल की धमनियों में ब्लॉकेज को रोकते हैं।

एनीमिया (खून की कमी) दूर करना

छुहारे में आयरन और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में खून बढ़ाने में मदद करते हैं इसलिए यह विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए फायदेमंद है।

आयरन की कमी को दूर करना: आयरन खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है।

थकान और चक्कर से राहत: एनीमिया के कारण होने वाली थकान और चक्कर जैसी समस्याओं को छुहारा दूर करता है।

स्कीन और बालों के लिए फायदेमंद

छुहारे में मौजूद विटामिन A, विटामिन C और अन्य पोषक तत्व, जो आपकीं स्कीन और बालों की हेल्थ को बनाए रखते हैं।

स्किन और बालों की मजबुती: छुहारे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकीं स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं इसके साथ आपके बालों को अच्छा पोषण प्रदान करते है जिससे बालों के झड़ने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।

एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करना: छुहारा आपकीं स्किन पर झुर्रियों और बारीक रेखाओं को कम करने में मदद करता है।

छुहारा कब खाना चाहिए

छुहारे का सेवन करने का सही समय और तरीका इसे अधिक फायदेमंद बनाता है।

(a) सुबह खाली पेट

सुबह खाली पेट छुहारा खाने से आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।

(b) व्यायाम के बाद

एक्सरसाइज के बाद छुहारे को खाने से आपके शरीर में वापस ऊर्जा और ताकत आ जाती है।

(c) ठंड के मौसम में

सर्दियों में छुहारा खाना शरीर को गर्मी देता है और आपके शरीर को ठंड से बचाने में मदद करता है।

(d) रात के समय दूध के साथ

सोने से पहले छुहारे को दूध में उबालकर पीना से शरीर को आराम और गहरी नींद मिलती है।

छुहारा कितनी मात्रा में खाना चाहिए

छुहारे की मात्रा उम्र, शारीरिक अवस्था और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है।

एक स्वस्थ वयस्क को दिनभर में 2-4 छुहारे खाने चाहिए जिससे कि आपके शरीर को पर्याप्त पोषण मिल जाता है जबकि बच्चों के लिए छुहारे की मात्रा का कम होना सही है इसलिये इनके लिये 1-2 छुहारे खाना दिन में काफी हैं। बुजुर्गों को 1-2 छुहारे खाने चाहिए, खासकर अगर वे पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हों।

छुहारा कब नहीं खाना चाहिए?

छुहारे का खाना आपके स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में इसे खाने से बचना चाहिए। आइए हर कारण को विस्तार से समझते हैं:

1. गर्मी के मौसम में

छुहारे की तासीर गर्म होती है, यानी यह शरीर में गर्मी को पैदा करता है इसलिए अगर गर्मियों में इसको अधिक खाने पर आपके शरीर में गर्मी बढ़ने की संभावना और बढ़ जाती है, जिससे निम्न समस्याएं हो सकती हैं:

डिहाइड्रेशन: शरीर से अधिक पसीना निकल सकता है और पानी की कमी हो सकती है।

पित्त दोष: अधिक गर्मी शरीर में पित्त (एसिडिटी) का कारण बन सकती है, जिससे पेट की समस्याएं, सिर दर्द, और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

स्कीन पर प्रभाव: गर्मियों में छुहारा खाने से आपकीं स्कीन पर रैशेज, फोड़े-फुंसी, या खुजली हो सकती है।

इसलिए गर्मी के मौसम में छुहारे को कम मात्रा में खाना करना चाहिए या ठंडे पदार्थों के साथ मिलाकर खाना चाहिए, जैसे दूध।

2. डायबिटीज के मरीज

छुहारे में प्राकृतिक रूप से शर्करा (ग्लूकोज और फ्रक्टोज) की मात्रा अधिक होती है इसलिये डायबटीज के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए या इससे पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले !

ब्लड शुगर लेवल बढ़ाना: डायबिटीज के मरीज यदि छुहारे को अधिक खाने से ब्लड शुगर स्तर में तेजी से बढ़ सकता है।

लो इंसुलिन प्रभाव: छुहारे में मौजूद शर्करा के कारण इंसुलिन का प्रभाव कम हो सकता है, जिससे मरीज का शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता।

अतः डायबिटीज के मरीजों को छुहारे खाने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

3. मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति

छुहारे में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जिससे

वजन बढ़ने का खतरा: छुहारे को अधिक मात्रा में खाने से आपके शरीर में कैलोरी की अधिकता हो सकती है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना होती है।

फैट डिपोज़िशन: छुहारे में मौजूद शर्करा और कैलोरी शरीर में फैट के रूप में जमा हो सकते हैं।

संतुलित डाइट पर असर: यदि आप वजन कम करने के लिए एक प्रॉपर डाइट ले रहे हैं, तो छुहारे को अधिक मात्रा में खाने से आपका डाइट प्लान असफल सकता है।

4. एलर्जी होने पर

कुछ लोगों को छुहारे से एलर्जी हो सकती है। यह एलर्जी निम्न लक्षणों के रूप में प्रकट हो सकती है:

  • स्किन पर: खुजली, सूजन, या रैशेज।
  • सांस संबंधी समस्याएं: छींक आना, नाक बहना, या सांस लेने में दिक्कत।
  • पाचन तंत्र पर असर: पेट दर्द, उल्टी, या डायरिया।
  • एनाफायलैक्टिक शॉक: गंभीर एलर्जी की स्थिति में शरीर पर गंभीर प्रभाव हो सकता है, जिसके लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर ले ।

 

---Advertisement---

Leave a Comment